HomeHindi TestGK QUESTIONS IN HINDI |TGT, PGT ,TET , CTET, PCS , IAS...

GK QUESTIONS IN HINDI |TGT, PGT ,TET , CTET, PCS , IAS HINDI 100 MOST IMPORTANT QUESTION| TGT PGT Ke Liye Hindi ke mahatvpurn question

Gk Questions in  Hindi 

जीके क्वेश्चन एक महत्वपूर्ण पाठ है किसी भी एग्जाम को पास करने का क्योंकि लगभग सभी एग्जाम में जीके के क्वेश्चन पूछे जाते हैं आज मैं आपके लिए लेकर आया हूं टीजीटी, पीजीटी ,टेट, यूपीटीईटी ,सीटीईटी ,आदि यूपीएससी एसएससी आईएएस पीसीएस में जो हिंदी के क्वेश्चन पूछे जाते हैं उनको लेकर आया हूं यह बहुत ही महत्वपूर्ण क्वेश्चन 150 आप इत्मीनान से

Table of Contents

1. ‘देहाती दुनिया’ के रचनाकार हैं :

(1) पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी

(2) हजारी प्रसाद द्विवेदी

 (3) शिवपूजन सहाय

(4) बलभद्र दीक्षित पढ़ीस

उत्तर ( 3 ) : शिवपूजन सहाय भाषा के जादूगर के रूप में विख्यात हैं। इनकी प्रमुख रचना ‘देहाती दुनिया’ है। स्रोत- स्लेट-हिन्दी पात्रता परीक्षा, डॉ० हरिचरण शर्मा, उर्वशी शर्मा, मनोज गुप्त, पृ० 303

2. ‘गेहूँ और गुलाब’ की रचना विधा है :

(1) उपन्यास

(3) नाटक

(2) कहानी

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (4): रामवृक्ष बेनीपुरी द्वारा लिखित यह पुस्तक संस्मरणात्मक रेखाचित्र है। लाल तारा, माटी की मूरतें, मील के पत्थर भी इसी प्रकार की रचनाएँ हैं । स्रोत- नेट / स्लेट – हिन्दी पात्रता परीक्षा, डॉ० शर्मा, उर्वशी शर्मा, मनोज गुप्त, पृ० 311

3. ‘आवारा मसीहा’ किसकी जीवनी पर आधारित उपन्यास है ?

(1) प्रेमचंद

(2) बंकिमचन्द्र

(3) शरतचंद्र

(4) रवीन्द्रनाथ ठाकुर

उत्तर ( 3 ) : शरतचन्द्र की इस जीवनी को विष्णु प्रभाकर ने लिखा है। प्रेमचन्द आधारित जीवनी कलम का सिपाही’ अमृतराय ने लिखी है। अन्य जीवनियों में’ पंत की जीवनी’ शांति जोशी ने, ‘निराला की साहित्य साधना’ डॉ० राम विलास शर्मा एवं कविराज गोपीनाथ की जीवनी ‘मनीषी की लोकयात्रा’ भगवती प्रसाद सिंह ने लिखी है।स्रोत- नेट / स्लेट, हिन्दी पात्रता परीक्षा, डॉ० शर्मा, शर्मा, गुप्त, पृ० 312

‘मेरी जीवन यात्रा’ किसकी आत्मकथा है ?

(1) हजारी प्रसाद द्विवेदी 

(2) महावीर प्रसाद द्विवेदी.

 (3) राहुल सांकृत्यायन

 (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (3) : ‘मेरी जीवनयात्रा’ राहुल सांस्कृत्यायन की आत्मकथा है।स्रोत- प्रतियोगिता साहित्य सीरीज, पृ0 90 “

4.5.’आधा गाँव’ के लेखक हैं :

(1) मेहरुन्निसा परवेज

(2) शानी

(3) राही मासूम रजा

 (4) असगर वजाहत

उत्तर (3): यह आंचलिक उपन्यास है। इनकी अन्य कृतियाँ हैं-टोपी शुक्ला, ओस की बूँद, सीन 75, हिम्मत जौनपुरी दिल एक सादा कागज आदि स्रोत- प्रतियोगिता साहित्य सीरीज, पृ0 65

6. हिन्दी में शिकार साहित्य के अप्रतिम लेखक हैं :

(1) जगमोहन सिंह

(3) श्रीराम शर्मा

(2) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी

 (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (3) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी कहानी साहित्य के अप्रतिम लेखक हैं तथा जगमोहन सिंह प्रसिद्ध उपन्यासकार है। इनका प्रमुख उपन्यास ‘श्यामा स्वप्न’ है। हिन्दी में शिकार साहित्य के अप्रतिम लेखक श्रीराम शर्मा है। स्रोत- एन०सी०ई०आर०टी०

7. निम्नलिखित में से तारसप्तक में कौन कवि शामिल नहीं था ?

 (1) प्रभाकर माचवे

 (2) नेमिचन्द्र जैन

(3) भारत भूषण अग्रवाल

 (4) रामधारी सिंह ‘दिनकर’

उत्तर (4): तारसप्तक’ का प्रकाशन ‘अज्ञेय’ के सम्पादकत्व में सन् 1943 में हुआ। इसमें सात कवियों की कविताएं संकलित होती थी। प्रभाकर माचवे नेमिचन्द्र जैन तथा भारत भूषण अग्रवाल प्रथम तार सप्तक के कवि हैं। स्रोत- प्रतियोगिता साहित्य सीरीज, पृ0 53 एवं 54

8. ‘एक बूँद सहसा उछली’ की रचना विधा है :

(1) संस्मरण

(3) रिपोर्ताज

(2) डायरी

(4) यात्रा वृत्त

उत्तर (4) यह यात्रावृत्त अज्ञेय द्वारा लिखित है। इनके अन्य यात्रावृत्त – अरे यायावर रहेगा याद, बहता पानी निर्मल आदि हैं। स्रोत- नेट / स्लेट, हिन्दी पात्रता परीक्षा. डॉ० शर्मा, शर्मा, गुप्त, पृ० 313

“चारू चंद्रलेख के उपन्यासकार हैं:

 (1) महावीर प्रसाद द्विवेदी

(2) भगवतीचरण वर्मा

 (3) वृंदावनलाल वर्मा 

(4) हजारी प्रसाद द्विवेदी

उत्तर (4) हजारी प्रसाद द्विवेदी की अन्य औपन्यासिक कृतियाँ- बाणभट्ट र आत्मकथा, पुनर्नवा अनामदास का पोथा हैं। खोत नेट / प्लेट-हिन्दी पात्रता परीक्षा. डॉ० शर्मा, शर्मा, गुप्ता पृ० 284

10. ‘गली आगे मुड़ती है’ के लेखक है :

(1) नामवर सिंह

(3) अज्ञेय

(2) शिवप्रसाद सिंह

(4) मोहन राकेश

उत्तर (2) यह एक उपन्यास है। इनकी अन्य औपन्यासिक : कृतियाँ-औरत, अलग-अलग वैतरिणी दिल्ली दूर है, कुहरे में युद्ध एवं वैश्वानर हैं।स्रोत- प्रतियोगिता साहित्य सीरीज, पृ0 65 

‘पृथ्वीराज की आँखें’ शीर्षक नाटक के रचयिता है:

(1) उदयशंकर भट्ट

 (2) लक्ष्मीनारायण मिश्र 

(3) रामकुमार वर्मा

 (4) सेठ गोविंददास

9.उत्तर (3) रामकुमार वर्मा के अन्य नाटक एवं एकांकी प्रमुख हैं-विजय पर्य, रेशमी टाई. दीपदान, चारूमित्रा, रजत रश्मि, इन्द्रधनुष, रूपरंग उपन्यास में प्रमुख मां का हृदय तथा काव्य कृतियां हैं- रूपराशि, चित्तौड़ की चिता, चन्द्रकिरण, वीर हम्मीर, चित्ररेखा कुल-ललना, निशीथ, अभिशाप उत्तरायण, आकाश गंगा, अंजलि तथा एकलव्य आदि हैं। खोत तिरुपति हिन्दी, कक्षा-10 पृ० 172

12. ‘कुआनो नदी’ कविता संग्रह के कवि हैं :

(1) त्रिलोचन

(2) भारतभूषण अग्रवाल 

(4) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना

(3) अज्ञेय

उत्तर (4): सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की अन्य प्रमुख रचनाएँ हैं- काठ की घंटिया, बाँस का पुल, एक सूनी नाव, गर्म हवाएँ, जंगल का दर्द, खूँटियों पर टेंगे लोग आदि। स्रोत- हिन्दी साहित्य का इतिहास, मिश्र एवं पाण्डेय, पू० 212

13.’आत्महत्या के विरुद्ध कविता संकलन के कवि हैं : (1) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना

 (2) धर्मवीर भारती

 (3) रघुवीर सहाय

 (4) मुक्तिबोध

उत्तर (3): ये अज्ञेय जी द्वारा सम्पादित दूसरा सप्तक के प्रमुख कवि हैं। इनकी प्रसिद्ध रचनाएँ हैं- सीढ़ियों पर धूप में, हँसो- हँसो और जल्दी हँसो तथा लोग भूल गए हैं। स्रोत- हिन्दी साहित्य का इतिहास, मिश्र एवं पाण्डेय, पृ० 212 

Also Read

80+ most important hindi test series

Hindi test 85 questions 

26 important questions quiz

20 important Up gk questions in hindi

36 gk questions in hindi at quiz partan

50 gk questions in hindi quiz form

126 Gk questions  in hindi quiz form

45 important question gk questions

Top 30 gk questions in hindi quiz form

26 Questions of Gk hindi 

Join our telegram group

Join our facebook page

14. ‘धर्मयुग’ पत्रिका के यशस्वी संपादक थे ?

(1) रघुवीर सहाय 

(2) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना

 (3) राजेन्द्र यादव 

(4) धर्मवीर भारती

उत्तर (4) इनके प्रकाशित काव्य ग्रन्थों में ठंडा लोहा, कनुप्रिया, सूरज का सातवां घोड़ा, अंधायुग, सात गीत वर्ष देशान्तर है। प्रमुख पत्रों में धर्मयुग (साप्ताहिक), निकर्ष, आलोचना आदि है। राजेन्द्र यादव ने हंस पत्र का सम्पादन किया। स्रोत- नेट / स्लेट, हिन्दी पात्रता परीक्षा, डॉ० शर्मा, शर्मा, गुप्त, पृ० 207

15. भारतेन्दु युग और हिंदी भाषा की विकास-परम्परा

के लेखक हैं ?

(1) डॉ० नामवर सिंह

 (2) लक्ष्मीकांत वर्मा

 (3) विजयदेव नारायण साही

 (4) रामविलास शर्मा

उत्तर (4): ये मार्क्सवादी समीक्षा के शिखर पुरुष हैं। इनकी प्रमुख आलोचनात्मक कृतियाँ हैं—भारतेन्दु हरिश्चन्द्र, आस्था और सौन्दर्य, भाषा और समाज निराला की साहित्य साधना, महावीर प्रसाद द्विवेदी और हिन्दी नवजागरण, नयी कविता और अस्तित्ववाद, प्राचीन भाषा के भाषा परिवार तथा मार्क्स और पिछड़े हुए समाज आदि हैं। स्रोत- नेट / स्लेट, हिन्दी पात्रता परीक्षा, डॉ० शर्मा. शर्मा, गुप्त, पृ० 310

16. श्रीलाल शुक्ल की रचना है

(1) आषाढ़ का एक दिन

 (2) कटरा बी आरजू

 (4) सारा आकाश

(3) राग दरबारी

उत्तर (3) श्री लाल शुक्ल की अन्य प्रमुख कृतियां हैं-विश्रामपुर का संत तथा आदमी का जहर सारा आकाश, राजेन्द्र यादव की कृति है तथा आषाढ़ का एक दिन मोहन राकेश की नाट्य कृति है। स्रोत- प्रतियोगिता साहित्य सीरीज, पृ० 103 

‘स्वार्थ’ का विलोम होगा: 

(1) परमार्थ

(3) परोपकार

(2) निःस्वार्थ

 (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (1) स्वार्थ’ का विलोम परमार्थ होगा।| स्रोत-हिन्दी शब्द अर्थ, प्रयोग, हरदेव बाहरी, पृ0 62 

18. कनक कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाय’ में कौन सा अलंकार है ?

(2) अनुप्रास

 (4) इनमें से कोई नहीं

(1) यमक

 (3) श्लेष

उत्तर (1) स्वार्थ’ का विलोम परमार्थ होगा।| स्रोत-हिन्दी शब्द अर्थ, प्रयोग, हरदेव बाहरी, पृ0 62  उत्तर (1) जहाँ कोई शब्द एक से अधिक बार प्रयुक्त हो और उसके अर्थ अलग-अलग हों, वहाँ यमक अलंकार होता है। स्रोत- प्रतियोगिता साहित्य सीरीज, पृ० 113

19. निम्नलिखित में से वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द काचवन करें:

(2) उज्जल

(1) पूज्यनिय

(3) परिपाश्विक

(4) जोत्यसना

उत्तर (3): निम्नलिखित में से वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द परिपार्श्विक है।

20.ध्वन्यालोक’ किस तत्व से सम्बन्धित ग्रंथ है ?

(1) अलंकार 

(3) नाट्य

(2) रस 

(4) ध्वनि

उत्तर (4) ध्वन्यालोक ध्वनि से सम्बन्धित है। काव्य के विशिष्ट तत्व के रूप में ‘ध्वनि’ शब्द का सर्वप्रथम आनन्द वर्द्ध के ध्वन्यालोक में मिलता है।स्रोत- भारतीय काव्य शास्त्र, निशा अग्रवाल, पृ० 79

 21. संविधान के अनुच्छेद 351 में किस विषय का वर्णन है ?

(1) संघ की राजभाषा

(2) उच्चतम न्यायालय की भाषा

(3) पत्राचार की भाषा 

(4) हिंदी भाषा के विकास से सम्बन्धित निर्देश

उत्तर (4) संविधान के अनुच्छेद 351 में हिन्दी भाषा के | विकास से सम्बन्धित निर्देश दिए गये हैं। स्रोत- यूनीक

22. कौन-सा शब्द ‘गंगा’ का पर्यायवाची नहीं है ?

(1) जान्हवी

(2) देवापगा

 (4) सरिता

(3) सुरसरि

 उत्तर (4) सरिता, तरंगिनी, अपगा, तटनी, सरि और तरंगवती ये सभी नदी के पर्यायवाची हैं जबकि जान्हवी, देवापगा, सुरसरि ये सभी गंगा के पर्यायवाची हैं। स्रोत- नालन्दा सामान्य हिन्दी पृथ्वीनाथ पाण्डेय,पृ० 73

23. निम्नलिखित में से कौन मार्क्सवादी विचारधारा का

आलोचक नहीं है ?

(1) नामवर सिंह 

(3) रामविलास शर्मा

(2) शिवदान सिंह चौहान 

(4) विजयदेव नारायण साही

उत्तर (4) नामवर सिंह, शिवदान सिंह चौहान, और रामविलास शर्मा मार्क्सवादी विचारधारा के आलोचक हैं।

24. ‘कनुप्रिया’ के लेखक हैं ?

(1) नन्ददुलारे वाजपेयी

 (2) वीरेन्द्र मिश्र

(3) मोहन राकेश

 (4) धर्मवीर भारती

डॉ० शर्मा, गुप्ता, पृ० 207

 ‘नए इलाके में किसकी काव्य कृति है ? 

(2) विनोद कुमार शुक्ल

(1) बोधिसत्व 

(3) उदय प्रकाश

(4) अरुण कमल 

उत्तर (4) नये इलाके में अरुण कमल की रचना है।

26.इनमें से कौन आंचलिक उपन्यासकार है ?

(1) प्रेमचंद

(2) जयशंकर प्रसाद 

(3) राही मासूम रजा

 (4) जैनेन्द्र कुमार

उत्तर (4) इनका प्रमुख उपन्यास ‘आधा गाँव’ है। प्रेमचन्द एवं जयशंकर प्रसाद सामाजिक उपन्यासकार हैं तथा जैनेन्द्र कुमार मनोविश्लेषण उपन्यासकार हैं। स्रोत- नेट / स्लेट हिन्दी पात्रता परीक्षा, डॉ० शर्मा, शर्मा, गुप्त, पू० 289

 27. पाल गोमरा का स्कूटर कहानी के लेखक हैं 

: (1) प्रियंवद 

(2) स्वयं प्रकाश

 (3) उदय प्रकाश

 (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (3) पालगोमरा का स्कूटर नामक कहानी के लेखक उदय प्रकाश हैं।

28.’निषाद बाँसुरी की रचना विधा है

(1) कहानी

 (3) संस्मरण

(2) रेखाचित्र 

(4) ललित निबंध

उत्तर (4) प्रमुख ललित निबन्धकार कुबेरनाथ के प्रमुख निबन्धों में प्रिया नीलकण्ठी, रस आखेटक, गंधमादन. विषादयोग, महाकवि की तर्जनी तथा पर्ण मुकुट सम्मिलित हैं। स्रोत- नेट / स्लेट हिन्दी पात्रता परीक्षा, डॉ० शर्मा, शर्मा, गुप्त, पृ० 305

29.’टेढ़े मेढ़े रास्ते’ के लेखक हैं:

(1) वृंदावन लाल वर्मा

 (2) भगवतीचरण वर्मा

(3) विश्वम्भर नाथ शर्मा ‘कौशिक’

(4) चंडी प्रसाद हृदयेश

 उत्तर (2)

30. ‘इंदुमती कहानी के लेखक हैं

 : (1) मास्टर भगवानदास

 (2) किशोरीलाल गोस्वामी

 (3) आचार्य रामचंद्र शुक्ल

 (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (2) हिन्दी की प्रथम कहानी इन्दुमती’ है जो सन् 1900 में ‘सरस्वती’ पत्रिका में प्रकाशित हुई थी। स्रोत- प्रतियोगिता साहित्य सीरीज, पृ० 71

31. ‘बुद्ध का काँटा’ कहानी के लेखक हैं

 (1) बेचन शर्मा ‘उग्र’

(2) चंद्रधर शर्मा गुलेरी

(3) प्रेमचंद

 (4) विश्वम्भरनाथ शर्मा ‘कौशिक

उत्तर (2) गुलेरी की अन्य कहानियों उसने कहा था. सुखमय जीवन है। उसने कहा था हिन्दी की सर्वश्रेष्ठ कहानी है जो 1915 ई0 में ‘सरस्वती’ पत्रिका में प्रकाशित हुई थी।स्रोत- प्रतियोगिता साहित्य सीरीज, पृ0 71 

‘कमलनयन’ में कौन-सा समास है ?

(1) तत्पुरुष समास

(2) द्विगु समास

(3) बहुब्रीहि समास

 (4) द्वंद्व समास

उत्तर (3) कमल नयन’ में बहुब्रीहि समास है। यद्यपि कि यह कर्मधारय समास का उदाहरण है लेकिन कर्मधारय विकल्प में नहीं है।स्रोत- प्रतियोगिता साहित्य सीरीज, पृ0 151 

‘हानि-लाभ’ में कौन-सा समास है ?

(1) द्विगु समास 

(3) बहुब्रीहि समास

 (4) इनमें से कोई नहीं

(2) तत्पुरुष समास

उत्तर (4): हानि-लाभ में द्वन्द्व समास है। द्वन्द्व का शाब्दिक अर्थ है युग्म या जोड़ा इस समास में दो पद होते हैं तथा दोनों पदों की प्रधानता होती है। स्रोत- प्रतियोगिता साहित्य सीरीज, पृ० 151

34. न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी इसका

अर्थ है

 (1) काम से जी चुराना

 (3) मन लगाकर काम करना

 (3) बुरा सोचना

(4) असंभव कार्य

उत्तर (4) इसका अर्थ होता है-असम्भव कार्य । स्रोत- नालन्दा सामान्य हिन्दी, पी०एन० पाण्डेय,पृ० 369

निम्नलिखित में से लोकोक्ति को चुनिए :

(1) अंधे की लकड़ी 

(2) नौ दो ग्यारह होना

(3) गले पड़ना

(4) अधजल गगरी छलकत जाए

उत्तर (4) मुहावरे के अन्त में अनिवार्य रूप से ना’ जुड़ा रहता है, जबकि लोकोक्ति में ऐसा नहीं होता है। स्रोत-हिन्दी शब्द अर्थ प्रयोग, हरदेव बाहरी, पृ0 183

36.’दुलाईवाली’ किस विधा की रचना है ? 

(1) कहानी

(3) उपन्यास

(2) रेखाचित्र

 (4) संस्मरण

उत्तर (1) इस कहानी की लेखिका बंग महिला राजेन्द्र बाला घोष हैं। इस कहानी का प्रकाशन सन् 1907 में ‘सरस्वती’ पत्रिका में हुआ था।स्रोत- प्रतियोगिता साहित्य सीरीज, पृ० 71

37.’भूल गलती’ कविता के कवि हैं:

(I) नागार्जुन 

(3) त्रिलोचन

(2) केदारनाथ अग्रवाल

 (4) मुक्तिबोध

उत्तर (4): ब्रह्मराक्षस एवं अंधेरे में नामक प्रसिद्ध कविता की रचना भी मुक्ति बोध ने की थी इनकी प्रमुख काव्य कृतियाँ चाँद का मुँह टेढ़ा है’ तथा ‘भूरी-भूरी खाक धूल है विपात्र तथा सतह से उठता आदमी प्रसिद्ध कहानी संग्रह हैं। स्रोत- डा० बच्चन सिंह, हिन्दी साहित्य

38. निम्नलिखित में से कौन-सा उपन्यास नागार्जुन का

नहीं है ?

(1) बलचनमा

(2) रतिनाथ की चाची

 (4) परती परिकथा

(3) वरुण के बेटे

उत्तर (4) परती परिकथा, मैला आँचल, जुलूस, दीर्घतया. कितने चौराहे, कलंकमुक्ति आदि फणीश्वरनाथ रेणु के उपन्यास है। बलधनमा, रतिनाथ की चाची, वरूण के बेटे, दुष्मोचन, बाबा बटेसरनाथ आदि नागार्जुन के प्रसिद्ध उपन्यास हैं स्रोत- हिन्दी साहित्य का इतिहास, डॉ० नगेन्द्र, 40 681

39.’जुलूस’ उपन्यास के लेखक हैं:

(2) मोहन राकेश

(1) नागार्जुन

(4) फणीश्वरनाथ रेणु

(3) कमलेश्वर

उत्तर (4) मोहन राकेश के प्रसिद्ध उपन्यास हैं-अंधेरे बन्द कमरे, न आने वाला कल तथा अन्तराल कमलेश्वर के प्रसिद्ध उपन्यास सुबह दोपहर शाम काली आंधी, तीसरा आदमी, आगामी अतीत, समुद्र में खोजा हुआ जल आदि है। ‘जुलूस’ रेणु का उपन्यास है।स्रोत- नेट / स्लेट-हिन्दी पात्रता परीक्षा.डॉ० शर्मा, शर्मा, गुप्त, पृ० 281

40. ‘बकरी’ नाटक के रचयिता हैं ?

(1) मोहन राकेश

 (3) हबीब तनवीर

(2) उपेन्द्रनाथ अश्क

 (4) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना

उत्तर (4) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के प्रसिद्ध नाटक बकरी एवं कल भात आएगा है। मोहन राकेश के ‘आषाढ़ का एक दिन लहरों के राजहंस तथा आधे अधूरे और उपेन्द्रनाथ ‘अश्क’ के स्वर्ग की झलक, छठा बेटा. अलग-अलग रास्ते, अंजो दीदी, अंधी गली, कैद, उड़ान और जय पराजय प्रसिद्ध नाटक हैं। स्रोत- नेट / स्लेट-हिन्दी पात्रता परीक्षा, डॉ० शर्मा,

संस्कृति के चार अध्याय किसकी रचना है ?

(1) अज्ञेय

(2) मुक्तिबोध 

(4) दिनकर

(3) जयशंकर प्रसाद

 उत्तर (4) संस्कृति के चार अध्याय एवं शुद्ध कविता की खोज दिनकर की प्रसिद्ध गद्य रचनाएँ हैं जबकि बारदोली विजय, प्रणभंग, रेणुका, हुँकार, रसवंती, कुरुक्षेत्र, रश्मि स्थी, नीलकुसुम, उर्वशी, परशुराम की प्रतीक्षा, कोयला और कवित्व, मृत्ति तिलक, हारे के हरिनाम, सीपी और संख आत्मा की आँखे दोनों अनूदित) तथा रश्मि लोक प्रसिद्ध काव्य रचनाएँ हैं। स्रोत- नेट / स्लेट, हिन्दी पात्रता परीक्षा, डॉ० शर्मा, शर्मा, गुप्त, पृ० 196

 42. निम्नलिखित में से किस कृति के लेखक रामविलास शर्मा हैं ?

(1) हिंदी के विकास में अपभ्रंश का योगदान

(2) दूसरी परम्परा की खोज

 (3) छायावाद

(4) भाषा और समाज

 उत्तर (4) संस्कृति के चार अध्याय एवं शुद्ध कविता की खोज दिनकर की प्रसिद्ध गद्य रचनाएँ हैं जबकि बारदोली विजय, प्रणभंग, रेणुका, हुँकार, रसवंती, कुरुक्षेत्र, रश्मि स्थी, नीलकुसुम, उर्वशी, परशुराम की प्रतीक्षा, कोयला और कवित्व, मृत्ति तिलक, हारे के हरिनाम, सीपी और संख आत्मा की आँखे दोनों अनूदित) तथा रश्मि लोक प्रसिद्ध काव्य रचनाएँ हैं। स्रोत- नेट / स्लेट, हिन्दी पात्रता परीक्षा, डॉ० शर्मा, शर्मा, गुप्त, पृ० 196उत्तर (4) इस प्रश्न की व्याख्या प्रश्न संख्या 15 में समाहित है। छायावाद, दूसरी परम्परा की खोज, हिन्दी के विकास में अपभ्रंश का योगदान नामक कृतियां नामवर सिंह की है।

43. निम्नलिखित में से किस लेखक की ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ नहीं मिला है ?

(1) नरेश मेहता

(2) दिनकर

(3) नागार्जुन

 (4) निर्मल वर्मा

उत्तर (3) दिनकर को ‘उर्वशी’ के लिए 1972 ई० में, नरेश मेहता को ‘हिन्दी साहित्य में योगदान हेतु ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया है।स्रोत- प्रतियोगिता साहित्य सीरीज: पृ० 103

44. ‘मगध’ कविता संग्रह के रचयिता हैं :

(1) अशोक वाजपेयी 

(3) मोहन राकेश

(2) श्रीकांत वर्मा

 (4) रघुवीर सहाय

उत्तर (2) ‘मगध’ कविता संग्रह के रचयिता श्रीकांत वर्मा है। स्रोत- हिन्दी साहित्य का इतिहास, डॉ० नगेन्द्र, पृ० 659 45. निम्नलिखित में से कौन-सा छंद दोहा का विपरीत छंद है ?

निम्नलिखित में से कौन-सा छंद दोहा का विपरीत छंद है ?

 (1) रोला

(3) चौपाई

(2) छप्पय

 (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (4) दोहा का विपरीत छन्द सोरठा होता है। दोहे के विषम चरणों में 13-13 मात्राएँ तथा सम चरणों में 11-11 मात्राएँ होती है जबकि सोरठा के विषम चरणों में 11-11 तथा समचरणों में 13-13 मात्राएँ होती है। चौपाई के प्रत्येक चरण में 16 मात्राएँ, रोला के प्रत्येक चरण में 24 मात्राएँ (11 और 13 पर प्रति) तथा छप्पय में छः चरण होते हैं।योत प्रतियोगिता साहित्य सीरीज, पृ० 116

46.’काला जल’ का कथानक किस समस्या से सम्बन्धित है ?

(1) स्त्री उत्पीडन

(2) दलित समस्या 

(4) साम्प्रदायिकता

(3) भ्रष्टाचार

 उत्तर (4) काला जल नामक उपन्यास के लेखक शानी है।

नेताजी कहिन’ के लेखक हैं :

(1) रवीन्द्र कालिया

 (3) श्रीलाल शुक्ल

(2) रवीन्द्रनाथ त्यागी

(4) मनोहर श्याम जोशी 

उत्तर (4): नेताजी कहिन’ के लेखक मनोहर श्याम जोशीहै। स्रोत- प्रतियोगिता साहित्य सीरीज, पृ० 103

48. ‘चौपाई’ छंद में मात्राओं की संख्या होती है,

(1) 13

(2) 11

(4) 24

(3) 16

उत्तर (3) : यह मात्रिक सम छन्द है। पहले चरण की तुक दूसरे चरण से तथा तीसरे चरण की तुक चौथे चरण से मिलती है। प्रत्येक चरण के अन्त में यति होती है। चरण के अन्त में जगण (ISI) तथा तगण (ISI) नहीं होने चाहिए। स्रोत- प्रतियोगिता साहित्य सीरीज, पृ० 103

49.निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य को चुनिए

 (1) राम रोटी खाया है

 (2) राम ने रोटी खाया है

 (3) राम ने रोटी खाई है 

(4) राम रोटी खा लिया है

उत्तर (3)

 50. निम्नलिखित शब्दों में से शुद्ध शब्द को चुनिए

(1) सन्यास

 (2) संन्यास

(3) सन्नयास

(4) संयास

उत्तर (2)

51. निम्नलिखित उपन्यासों में से प्रेमचंद का अंतिम उपन्यास है

(1) सेवासदन

 (3) प्रेमाश्रम

(2) निर्मला

 (4) गोदान

उत्तर (4) प्रेमचन्द्र का प्रथम प्रौढ़ हिन्दी उपन्यास ‘सेवा सदन (1918) है तथा अन्तिम उपन्यास गोदान है। इनके अन्य महत्वपूर्ण उपन्यास वरदान (1902) प्रतिज्ञा (1906). प्रेमाश्रम (1922), रंगभूमि (1925). कायाकल्प (1925), निर्मला (1927). गबन (1931). कर्मभूमि (1933) तथा गोदान (1936) है। ‘स्रोत- नेट / स्लेट, हिन्दी पात्रता परीक्षा, डा० शर्मा शर्मा गुप्त, पृ0 278

54.’बाल्टी’ कैसा शब्द है ?

(1) तत्सम

 (3) देशज

(2) तद्भव 

(4) विदेशज

उत्तर (4) बाल्टी पुर्तगाली भाषा का शब्द है।

55. ‘ब्रजभाषा’ है :

(1) पूर्वी हिंदी

(2) पश्चिमी हिंदी

 (4) पहाड़ी हिंदी

(3) बिहारी 

हिंदी टी०जी०टी० 

उत्तर (2) पश्चिमी हिन्दी की प्रमुख बोलियां हैं-खड़ी बोली (कैरवी), ब्रजभाषा, बुन्देली, हरियाणवी (बांगरू) और कन्नौजी पूर्वी हिन्दी की बोलियां है अवधी, बघेली, छत्तीसगढ़ी, बिहारी हिन्दी का प्रमुख बोलियां है-मैथिली, मगही तथा भोजपुरी पहाड़ी बोली के अन्तर्गत गढ़वाली, कुमायूँनी और नेपाली बोलियां आती हैं। स्रोत- प्रतियोगिता साहित्य सीरीज, पृ० 125

56.नासिकेता पाध्यान’ के लेखक हैं : 

(2) इंशाअल्ला खाँ

(1) सदल मिश्र

 (3) लल्लू लाल

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (1) सदल मिश्र आरा (बिहार) के निवासी थे। उन्होंने सन् 1960 में नासिकेतोपाख्यान की रचना की. जिसमें चंद्रावती की कथा है। लल्लू लाल ने प्रेमसागर’ तथा इंशा अल्ला खाँ ने ‘रानी केतकी की कहानी’ की रचना की। स्रोत- हिन्दी साहित्य का इतिहास, मिश्र एवं पाण्डेय, पृ० 216-217

57. ‘शंकुतला’ नाटक का खड़ी बोली गद्य में अनुवाद किया

(1) राजा शिवप्रसाद सितारेहिंद ने

(2) राजा लक्ष्मण सिंह ने

 (3) भारतेन्दु हरिश्चंद्र ने

(4) गिरिधर दास ने

उत्तर (2) राजा लक्ष्मण सिंह ने कालिदास के रघुवंश एवं मेघदूत का भी हिन्दी में अनुवाद किया। ये ‘प्रजाहितैषी’ नामक एक पत्र भी निकालते थे। स्रोत- नेट / स्लेट, | हिन्दी पात्रता परीक्षा, डॉ० वर्मा, शर्मा गुप्त, पृ० 166

58. भारतेंदु ने अपना बलिया वाला ऐतिहासिक व्याख्यान दिया था

(1) 18.0 ई० में

 (3) 1884 ई० में

(2) 1874 ई0 में

(4) 1882 ई० में

उत्तर (3) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने अपना बलिया वाला ऐतिहासिक व्याख्यान 1984 ई. अर्थात संवत् 1941 में दिया था। स्रोत- भारतेन्दु हरिश्चन्द्र, प्रकाशन विभाग भारत सरकार, पृ० 149

59.’परीक्षा गुरु’ उपन्यास के लेखक हैं :

 (1) सीताराम दास

 (2) लाला श्रीनिवास दास

 (3) प्रताप नारायण मिश्र

 (4) इनमें से कोई नहीं

 उत्तर (2) हिन्दी के सर्वप्रथम मौलिक उपन्यासकार लाला :श्रीनिवासदास है जिनकी परीक्षागुरु’ सर्वप्रथम मौलिक के रूप में प्रकट हुआ। इसमें उपदेशात्मकता का प्राधान्य है जिसमें दिल्ली के एक सेठ-पुत्र की कहानी है। स्रोत- हिन्दी साहित्य का इतिहास, डॉ० नगेन्द्र, पृ० 472

60. भारतेंदु युग का केन्द्रीय विद्या है ?

 (2) कहानी

(1) उपन्यास

(3) नाटक

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (3)

61. ‘नूतन ब्रह्मचारी कृति के लेखक हैं : 

(1) श्रीनिवासदास

(2) बालमुकुन्द गुप्त

 (3) किशोरीलाल गोस्वामी

 (4) बालकृष्ण भट्ट

उत्तर (4) बालकृष्ण भट्ट ने ‘नूतन ब्रह्मचारी के अलावा ‘सौ अजान एक सुजान’ नामक उपन्यास भी लिखा। श्री निवासदास का परीक्षागुरू’, बालमुकुन्द का कामिनी’ तथा किशोरीलाल गोस्वामी का लवंगलता, कुसुम कुमारी, त्रिवेणी आदि प्रसिद्ध उपन्यास हैं स्रोत- हिन्दी साहित्य का इतिहास, डॉ० नगेन्द्र, पृ० 472

62. कचहरियों में हिंदी प्रवेश आंदोलन का मुखपत्र किस पत्र को कहा जाता है ?

 (3) हिन्दी प्रदीप

(1) कविवचन सुधा

 (2) समाचार सुधा घर्षण

 (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (4) कचहरियों में हिन्दी प्रवेश आन्दोलन का मुख पत्र ‘भारतमित्र’ है जो कि किसी विकल्प में नहीं दिया गया है। इसके सम्पादक बालमुकुन्द जी हैं।

63. संयोगिता स्वयंवर’ है।

(1) नाटक 

(3) कहानी

(2) उपन्यास 

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (1): संयोगिता स्वयंवर लाला श्रीनिवासदास द्वारा लिखित नाटक है। इनके अन्य प्रमुख नाटकों में श्री प्रहलाद चरित तप्तासंवरण तथा रणधीर प्रेममोहिनी प्रमुख हैं। स्रोत-हिन्दी साहित्य इतिहास, डॉ० नगेन्द्र, पृ0 470

64.’ब्राह्मण’ के सम्पादक थे :

 (1) बालमुकुन्द गुप्त

(2) किशोरीलाल गोस्वामी

 (3) बालकृष्ण भट्ट 

(4) प्रताप नारायण मिश्र

उत्तर (4) इस मासिक पत्र का प्रकाशन कानपुर से होता था बालकृष्ण भट्ट के सम्पादन में हिन्दी प्रदीप प्रयाग से प्रकाशित होता था। स्रोत- नेट / स्लेट, हिन्दी पात्रता परीक्षा, डा० शर्मा, शर्मा, गुप्त, पृ0 253

65.’आनंद कादम्बिनी’ के सम्पादक थे :

(1) प्रेमघन

(3) श्रीनिवास दास

(2) भारतेन्दु

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (1) आनन्द कादम्बिनी’ मासिक पत्र था जिसका प्रकाशन मिर्जापुर से होता था। भारतेन्दु के प्रमुख पत्र कविवचन सुधा (1868 ई० मासिक, पाक्षिक, साप्ताहिक), ‘हरिश्चन्द्र मैगजीन (मासिक 1873 ई० बनारस से इसके आठ अंकों के बाद नाम बदलकर ‘हरिश्चन्द्र चन्द्रिका कर दिया गया तथा सन् 1874 में भारतेन्दु जी ने नारी शिक्षक लिए ‘बाल बोधिनी’ पत्रिका निकाली। स्रोत- हिन्दी साहित्य का इतिहास, डॉ० नगेन्द्र पृ0 462-463

 66. कविता के लिए खड़ी बोली के पक्ष में आंदोलन की शुरूआत की

(1) प्रेमधन ने

(2) भारतेन्दु ने

(3) जगन्नाथदास रत्नाकर ने

 (4) अयोध्याप्रसाद खत्री ने

उत्तर (4): कविता के लिए खड़ी बोली के पक्ष में आन्दोलन की शुरूआत अयोध्या प्रसाद खत्री ने की। स्रोत- हिन्दी साहित्य एवं संवेदना का विकास. राम स्वरूप चतुर्वेदी, पृ० 92

67. जगत सचाई सार कविता के रचयिता हैं

 (1) नाथूराम शर्मा

(2) देवीदत्त शुक्ल 

(3) श्रीधर पाठक

 (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (3) इनकी अनुदित रचनाएँ है-एकान्तवासीयोगी ऊजड़ग्राम, ऋतुसंहार, श्रान्त पथिक तथा मौलिक रचनाएँ जगत् सचाई सार कश्मीर सुषमा भारतगीत, मनोविज्ञान भाग 1.2.3 घन विजय, गुनवंत, हेमन्त बनाष्टक देहरादून, गोखले गुणष्टक, गोखले प्रशस्ति, गोपिका गीत, स्वर्गीय वीणा और तिलिस्माती सुन्दरी रचनाएँ विशेष उल्लेखनीय हैं। स्रोत- नवीन हिन्दी, मिश्र एवं तिवारी, पृ० 171 

68. स्वच्छंदतावाद की विशेषता नहीं है:

(1) प्रकृति पर्यवेक्षण

 (2) प्रेम चित्रण

 (3) कथा गीत प्रयोग

(4) ब्रजभाषा में रचना 

उत्तर (4) स्वच्छंदतावाद काल में ब्रजभाषा के स्थान खड़ी बोली का प्रयोग किया जाने लगा था। स्रोत- साहित्य का इतिहास, डॉ० नगेन्द्र, पू0 494 69. 

निम्नलिखित में से पुल्लिंग शब्द है

(1) घास 

(2) आय 

3) व्यय 

(4) नहर

उत्तर (3) व्यय’ पुलिंग शब्द है शेष सभी स्त्रीलिंग हैं।

70.घुव चरित्र’ के रचयिता हैं

(

(1) रसखान

(2) स्वामी हरिदास

(3) नरोत्तमदास

(4) भिखारीदास

उत्तर (3) नरोत्तमदास ने सुदामाचरित, ध्रुव चरित एवं विचार माला जैसे ग्रन्थों की रचना ब्रजभाषा, जिसमें बैसवाड़े के शब्दों का प्रयोग है, काव्यात्मक नाटक शैली में किया है। रसखान की प्रमुख कृतियां – सुजान रसखान तथा प्रेमवाटिका है तथा भिखारीदास की प्रमुख रचनाएँ-काव्य निर्णय, श्रृंगार निर्णय, रस सारांश तथा छन्द निर्णय हैं। स्वामी हरिदास ने केमिकाल की रचना की। स्रोत- नवीन हिन्दी मिश्र एवं तिवारी, पृ० 167

71. ‘कृष्ण गीतावली’ नामक काव्य कृति के रचयिता है: (i) कबीर 

(2) तुलसी

 (3) सूर

 (4) मीराबाई

उत्तर (2) तुलसीदास की प्रमुख रचनाओं में रामचरित : मानस, पार्वती मंगल, जानकी मंगल, बरवैरामायण, रामलला नहछू वैराग्य संदीपनी, रामाज्ञाप्रश्न, कवितावली दोहावली, गीतावली, विनय पत्रिका आदि हैं। मीराबाई ने नरसी जी का मायरा, रागगोविन्द रागसोरठा के पद, गीत गोविन्द की टीका की रचना की। कबीर की प्रमुख रचना बीजक है तथा सूरदास के सूरसागर, साहित्य लहरी और सूर सारावली प्रमुख ग्रन्थ हैं। स्रोत- हिन्दी साहित्य का इतिहास, डॉ० नगेन्द्र, पृ० 188

72. ‘जातिविलास’ के रचयिता हैं :

 (i) भिखारीदास

(2) देव

(4) भूषण

(3) मतिराम

उत्तर (2)

73. किस रचना को ‘छंदों का अजायबघर कहा जा सकताहै ?

 (1) रामचरितमानस

(2) चंद छंद बरनन की महिमा

(3) रामचंद्रिका

 (4) पृथ्वीराज रासो

हल प्रश्न-पत्र 2004

उत्तर (3) रीतिकाल के प्रमुख कवि केशवदास ने इस ग्रन्थ की रचना 1601 ई0 में की थी। इनकी अन्य प्रमुख रचनाओं में रसिकप्रिया, कविप्रिया, रतनयायनी, वीरसिंह देव चरित, विज्ञानगीता, जहाँगीर जस चन्द्रिका, नखसिख एवं छन्दमाल सम्मिलित हैं। रामचरित मानस की रचना तुलसीदास ने चंद छंद बरनन की महिमा लेखक गंग कवि तथा पृथ्वीराज रासो के रचयिता चन्दरवरदाई हैं। स्रोत- प्रतियोगिता साहित्य सीरीज, पृ० 3

74.कई चितन एवं कलापाराओं का योगदान मिलता है: (1) कृष्णभक्ति धारा में

 (2) प्रेममार्गी धारा में

(3) भारतेन्दु युगीन धारा में

 (4) रीतिकाव्य धारा में 

उत्तर (1) कई चिन्तन और कलाधाराओं का योगदान कृष्ण भक्ति धारा में मिलता है।

76. ‘नितप्रति पुन्यौई रहे आनन ओप उजास में अलंकार है :

(1) उत्प्रेक्षा 

 (3) अनुप्रास

(2) उपमा 

 (4) अतिशयोक्ति

(2) आत्मकथा

 (4) रिपोर्ताज

उत्तर (2)

77. ‘अर्धकथानक है

(1) जीवनी

(3) संस्मरण

उत्तर (2) बनारसीदास जैन द्वारा लिखित ‘अर्द्धकथानक

78.इनकी सी विशुद्ध सरस एवं शक्तिशालिनी ब्रजभाषा लिखने में और कोई कवि समर्थ नहीं हुआ।” आचार्य शुक्ल ने किस कवि के बारे में यह टिप्पणी की है ?

 (1) देव

 (2) ठाकुर

(3) घनानंद 

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (3) घनानन्द रीतिमुक्त के श्रृंगारी कवि है। ये दिल्ली के बादशाह मुहम्मदशाह के यहाँ मीर मुंशी थे और सुजान नामक वेश्या से प्रेम करते थे। इन्होंने सुजानसागर, विरहलीला, लोकसार, रसकेलिवल्ली और कृपाकाण्ड नामक ग्रन्थों की रचना की है।

 

37 कई चिंतन एवं कलाधाराओं का योगदान मिलता

है।

(1) कृष्णभक्ति धारा में

 (2) प्रेममार्गी धारा में 

(3) भारतेन्दु युगीन धारा में 

(4) रीतिकाव्य धारा में

उत्तर (1) कई चिन्तन और कलाधाराओं का योगदान कृष्ण भक्ति धारा में मिलता है। 

 76. नितप्रति पुन्यौई रहे आनन ओप उजास में अलंकार है:

(1) उत्प्रेक्षा

 (3) अनुप्रास 

(2) उपमा 

(4) अतिशयोक्ति

उत्तर (2)

77. ‘अर्धकथानक’ हैं

(1) जीवनी

(2) आत्मकथा

 (4) रिपोर्ताज

(3) संस्मरण

 उत्तर (2) बनारसीदास जैन द्वारा लिखित ‘अर्द्धकथानक हिन्दी की पहली आत्मकथा है। स्रोत- प्रतियोगिता साहित्य सीरीज, पृ० 90

78.इनकी सी विशुद्ध सरस एवं शक्तिशालिनी ब्रजभाषा लिखने में और कोई कवि समर्थ नहीं हुआ। आचार्य शुक्ल ने किस कवि के बारे में यह टिप्पणी की है ?

 (1) देव 

(3) घनानंद 

(2) ठाकुर

 (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (3): घनानन्द रीतिमुक्त धारा के श्रृंगारी कवि है। ये | दिल्ली के बादशाह मुहम्मदशाह के यहाँ मीर मुंशी थे और सुजान नामक वेश्या से प्रेम करते थे। इन्होंने सुजानसागर, विरहलीला, लोकसार, रसकेलिवल्ली और कृपाकाण्ड नामक ग्रन्थों की रचना की है।स्रोत- प्रतियोगिता साहित्य सीरीज, पृ० 39-40

79. ‘सीखि लीनों मीन मृग खंजन कमल-नैन, सीख लीनो जस औ प्रताप को कहानी है। ये पंक्तियाँ किस कवि की हैं।

 (1) ठाकुर

 (2) घनानंद

 (3) द्विजदेव 

(4) मतिराम

उत्तर (1) इस पंक्ति की रचना रीति मुक्त धारा के कवि ठाकुर की है।

80. भिखारीदास की रचना है :

(2) काव्य सिन्धु 

(4) रस विवेक

(1) काव्य निर्णय

 (3) चिंतामणि

उत्तर (1) इनकी अन्य रचनाएँ है-श्रृंगार निर्णय, रस सारांश, छन्द प्रकाश तथा छन्दार्णय चिन्तामणि रामचन्द्र शुक्ल की रचना है स्रोत प्रतियोगिता साहित्य सीरीज, पृ० 37

81.नैन नचाई कयौ मुसकाई, लला फिर आइयो खेलन होरी।”- ये पंक्तियाँ किसकी हैं ?

(2) मतिराम

(1) बिहारी

 (3) पद्माकर

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (3) पद्माकर द्वारा लिखित प्रमुख रचनाओं में जगद्विनोद, पदमाभरण, गंगालहरी प्रबोध, पचासा कलि पच्चीसी, प्रताप सिंह, विरुदावली, हिम्मत बहादुर विरुदावली तथा स्फुट छन्द प्रमुख हैं। स्रोत- एन०सी०ई०आर०टी०

82. फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना किस वर्ष में हुई थी ?

(1) वि०सं० 1800 में

 (3) 1798 ई० में

(2) 1800 ई0 में

 (4) 1802 ई० में

उत्तर (2) सन् 1800 ई0 में कलकत्ता में फोर्ट विलियम कालेज की स्थापना की गयी। इस कालेज में भारतीय भाषाओं के प्रोफेसर के रूप में जॉन गिलक्राइस्ट की नियुक्ति की गयी। उन्होंने हिन्दी के शिक्षण के लिए दो भाषा पण्डितों- लल्लू लाल एवं सदलमिश्र की नियुक्ति की। बाद में मुंशी सुखलाल एवं इंशा अल्लाखों की भी नियुक्ति की गयी। स्रोत- नेट / स्लेट, हिन्दी पात्रता परीक्षा, डॉ० शर्मा, शर्मा, गुप्त, पृ० 164

83.भाषा योगवाशिष्ठ’ के लेखक हैं:

 (1) रामप्रसाद बिस्मिल

 (2) रमाशंकर वाजपेयी 

(3) रामप्रसाद निरंजनी

 (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (3) सन् 1741 ई० में रामप्रसाद निरंजनी ने ‘भाषा योग वाशिष्ठ की रचना की जिसमें खड़ी बोली गद्य का परिमार्जित रूप देखने को मिलता है। स्रोत- नेट / स्लेट, हिन्दी पात्रता परीक्षा, डा० शर्मा, शर्मा, गुप्त, पृ0 164 राहुलजी ने हिंदी भाषा का प्रथम कवि किसे स्वीकार किया